MALE REPRODUCTIVE SYSTEM

 

 

 

दोस्तों human एक Unisexual organism  है, जिसका मतलब है की male और female sex अलग-अलग body में पाये जाते हैं। male और female reproductive system एक साथ काम करते हैं ताकि human, child  produced कर सके और genetic information को एक generation  से दूसरी generation  तक पहुंचा सके। male aur female reproductive system में वे organs शामिल होते हैं जो सेक्स cells को produce करते हैं, और इन sex cells को store और transport करने का काम करते हैं, इसके अलावा कुछ accessory organs होते हैं जो reproduction को support करते हैं।

Sexual reproduction के process में एक sperm और एक egg आपस में unite होकर genetic information को merge करते हैं। इस process के through एक fertilized egg यानि की zygote का formation होता है। ये fertilized egg implantation के बाद pregnancy को established करते हैं।

दोस्तों sperm produce करने वाले organ से लेकर इसे transport करने वाले organs को collectively male reproductive system कहा जाता है।

Male reproductive system ज्यादातर body के बाहर स्थित होती है। इन बाहरी organs में penis(single), scrotum और testis(1pair) शामिल है। वहीं internal ऑर्गन्स में वास डेफेरेंस(1Pair), epididymis(1pair), प्रोस्टेट ग्लैन्ड, seminal vesicles (1pair), Cowper’s gland और urethra शामिल हैं।

male reproductive system sexual function के साथ-साथ urine excretion का भी function करता है।   

दोस्तों आइए अब male reproductive system के organs और उसके function को detail मे जानते हैं।

1.     Scrotum : scrotum एक sac जैसी structure है जो penis के नीचे लटकती रहती है। यह Dartos और cremaster muscles द्वारा abdominal cavity से जुड़ा रहता है। scrotum spermtogenesis process के लिए testis के temperature को control करता है।  temperature कम होने पर ये muscles, scrotum और उसमे present testis  को body के close ले आती है जबकि temperature अधिक होने पर ये muscles scrotum को बॉडी से दूर ले जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्युकी testis को स्पर्म produce करने के लिए जो temperature की requirement होती है वो body temperature से कम होती है। इसी reason से testis scrotum के भीतर होता है।          

Cryptorchidism एक ऐसी condition है जिसमे बच्चे का testis, scrotum मे नहीं जा पाता। इसे Undescended testicles भी कहा जाता है।

Testis: Testis एक primary reproductive organ है जो oval shape की होती है। human body मे 2 testis होती है। प्रत्येक testis में लगभग 250 testicular lobules होती है। हर एक  testicular lobule मे 2-3 convoluted tubules होती है। जिसे seminiferous tubules कहते हैं। इस seminiferous tubule मे Sertoli cells और male germ cells होती है। Sertoli cells sperm को nutrition provide करती है। जबकि germ cells sperm को form करती है। seminiferous tubules के बीच मे blank space होती है जिनमे Leydig cells होती है। ये cells male sex hormone यानि की Testosterone को produce करती है। Testosterone मेल मे primary और secondary sex character को develop करती है।

Penis: penis long, cylindrical shape का, corpus spongiosum tissue से बना एक copulatory organ हैयह organ urine को excrete करने और semen को ejaculate करने का काम करता है। नॉर्मल condition मे यह organ relaxed होता है पर excitement के दौरान penis के tissue पर blood के pressure पड़ने के वजह से यह long और hard हो जाता है।

Penis के front part को glans कहा जाता है। यह glans skin के एक loose covering से ढका रहता है जिसे foreskin या prepuce कहते हैं।

Penis में erectile tissue के तीन column होते हैं जिसमे left और right corpus cavernosa और बीच मे कॉर्पस स्पॉन्जिओसम होता है। स्पंजी urethra कॉर्पस स्पॉन्जिओसम से ग्लान्स पेनिस के सिरे तक जाता है।

Epididymis: epididymis एक लंबी, white color की convoluted tube है जो टेस्टिस से जुड़ी रहती है और scrotum मे रहती है। एपीडिडीमिस मे sperm store होता है। इसके अलावा sperm का maturation भी यही होता है।

Vas deferens: वास डेफेरेंस एक muscular ट्यूब जैसी structure है जो sperm को एपिडीडिमिस से penis तक पहुंचाती है और ejaculation के समय तक sperm को स्टोर करती है। वास डेफेरेंस की लंबाई लगभग 30 सेमी होती है ।मेल reproductive system में 2 वास डिफ्रेंटिया होती है। vas deferens को ductus deferens भी कहा जाता है।

Ejaculatory duct: ejaculatory duct 2 cm लंबा एक डक्ट होता है जो vas deferens और seminal vesicles के फ्यूज़न से बनता है। इसी डक्ट के through intercourse के दौरान  sperm को semen के sath urethra में discharge किया जाता है।   

Seminal vesicles: सेमिनल वेसिकल एक pyramidal shape का एक sac जैसा structure है जो प्रत्येक vas deferens से जुड़ा होता है। यह लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा होता है। इस gland कका secretion एक thick alkaline fluid होता है जो semen को form करता है। यह fluid semen का लगभग 2/3 part होता है।

Prostate gland: प्रास्टैट ग्लैन्ड एक अखरोट के आकार की gland है जो urinary bladder और penis के बीच स्थित होती है। यह gland एक type का alkaline liquid का secretion करता है। semen का लगभग 5-30% भाग इसी fluid का बना होता है। यह fluid sperm को nourish करता है।

Cowper’s gland or bulbourethral gland: Cowper’s gland या bulbourethral gland  मटर के आकार की gland होती हैं जो male reproductive system में प्रोस्टेट gland से नीचे मौजूद होती हैं। ये gland ejaculation से पहले thick, clear mucous का secretion करते हैं जो स्पंजी urethra में जाता है और एक lubricant की तरह function करता है।

इन तीनों glands का secertion ही मिल कर collectively semen कहलाता है।

Semen एक greyish-white color का liquid है जो male के द्वारा ejaculate होता है। इसमें sperm, फ्रुक्टोज और कुछ एंजाइम होते हैं जो fertilization के लिए sperm को जीवित रहने में मदद करते हैं। actually, semen male reproductive system के different accessory gland जैसे की seminal vesicle, prostate gland, Cowper ग्लैन्ड और bulbourethral gland के secretion से बनता है।

इसमें मौजूद प्रोटीन की बड़ी मात्रा के कारण यह सफेद रंग का ओपलेसेंस होता है और इसमें मौजूद sperm के कारण इसका appearance slightly turbid होता है।  

एक normal ejaculation मे semen की amount लगभग 2 से 4 ml या उससे अधिक होती है। जिसमे लगभग 10% यानि की, लगभग 40 million sperm होता है।  यदि ejaculation के बीच लंबा gap हो, तो semen में sperm की संख्या बढ़ जाती है।  

दोस्तों आइए अब ये जानते हैं की male का reproductive system काम कैसे करता है।

दोस्तों human reproductive system completely तरीके से हार्मोन पर depend होता है। ये hormone एक ऐसे chemical हैं जो आपकी cells या organs की activities को stimulate या regulate करते हैं। FSH, LH  और testosterone जैसे hormone Male reproductive system के function को control करता है। FSH और LH पिट्यूटरी gland से produce होते हैं। fsh  sperm production यानि की spermatogenesis के लिए आवश्यक है। lh hormone टेस्टोस्टेरोन के production को stimulate करता है, जो spermatogenesis process को continue रखने के लिए आवश्यक है। टेस्टोस्टेरोन body में male features को develop करता है।  

Sexual Maturity होने पर Spermetogenesis की process हमेशा testis में होती रहती है। testis में spermatogenesis की process, semniferous tubule में sperm mother cell यानि की spermatogonium से स्टार्ट होता है। यही spermatogonia mature sperm में develop होता है। इस process के पहले step में 46 chromosome conatining spermatogonium mitotically devide होकर primary spermatocyte बनाती है। इसके बाद यह primary spermatocyte meiosis process के through devide होकर 23 chromosome वाला secondary spermatocyte और इसके बाद spermatid को form करती है। finally यह spermatid maturation के बाद spermatazoa में convert हो जाता है।